May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2021। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में हेमू कालानी सबसे कम उम्र के योद्धा थे जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ा दिए थे। देश को गुलमी की जंजीरों से मुक्त कराने की लड़ाई में कालानी सिर्फ 19 साल की आयु में ही शहीद हो गए थे। और इस सिंधी युवा की प्रतिमा भारत के संसद भवन में हमारा गौरव बढ़ा रही है ये उद्गार सिंधी समाज के मुरलीधर सिंधी ने शहीद हेमू कालानी पार्क में शहीद प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं से शहीद हेमू से प्रेरणा लेकर देश सेवा करने की बात कही। आज समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने यहां शहीद को पुष्पांजलि देते हुए मौन रख कर श्रद्धाजंलि भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज ने कहा कि भारत युवा शहीद हेमू कालानी को कभी नहीं भूलेगा।