May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर की सरकार का निर्धारण रविवार को नगरपालिका के सभी वार्डों की मतगणना के साथ हो जाएगा। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान में रविवार सुबह होने वाली इस मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना केन्द्र के भीतरी क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के रजीस्ट्रार कपूर शंकर मान को लगाया गया है एवं मतगणना स्थल के बाहर कार्यपालक मजिस्ट्रेट का दायित्व पांचू पंचायत समिति के विकास अधिकारी संपत लाल गोदारा के जिम्मे में रहेगा। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। विद्यालय के बाहर बेरिकेडिंग लगा कर रास्ते बंद कर दिए गए है। वार्ड 1 से 20 की जिम्मेदारी उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी के पास है तथा वार्ड 20 से 40 तक की जिम्मेदारी आरएएस सबीना के पास है। पुलिस भी शांतिपूर्ण मतगणना के लिए कमर कसे हुए है एवं एडीशनल एसपी अंतरसिंह, सीओ दिनेश कुमार व थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिस जवान मतगणना के लिए तैनात किए गए है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि भीड़ को स्कूल से 100 मीटर पर ही रोक दिया जाएगा एवं तीन चक्र के सुरक्षा घेरे बनाए गए है। ताल मैदान में भी किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा एवं रास्तों पर भी वाहनोंको पार्क नहीं करने दिया जाएगा। इस कारण अपने अपने प्रत्याशियों के सर्मथकों को बिना वाहनों के पैदल ही मतगणना स्थल तक आने को कहा गया है। शिवराण ने बताया कि विजय जुलूस एवं डीजे पर भी रोक लगाई गई है एवं उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स आप सभी के लिए लाईव कार्यक्रम के माध्यम से घर बैठे पल पल के घटनाक्रम से अवगत करवाता रहेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरक्षा के लिए स्कूल को चारों ओर रोशनी में नहला दिया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन ने बेरिकेड्स लगवा कर चाक चौबंद की व्यवस्था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल से 100 मीटर दूर से बंद किये रास्ते।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन सुरक्षा घेरे बनाए गए है व जुलूस के लिए मनाही के आदेश दिए गए है।