May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2021।श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मानमल शर्मा को विजयी रैली के दौरान चक्कर आ गए और कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरन्त शर्मा को तुलसी सेवा केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. मारू ने उनकी जांच के बाद शर्मा के बिल्कुल स्वस्थ होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि थकान के कारण उन्हें हल्का चक्कर आ गया था। पार्टी के भवानी प्रकाश तावनियां ने बताया कि शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत भी उपस्थित है व कई कार्यकर्ता है। उन्होंने डॉ. के साथ फोटो भी शेयर करें है जिससे उनके समर्थक विजय जश्न मना सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीएसएस में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा के साथ डॉ. मारू ने उनके स्वस्थ होने की बात कही।