May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में मुख्य बाजार के व्यापारियों के सब्र ने आज जवाब दे दिया और वे रोष में भरें हुए नगरपालिका अध्यक्ष के सामने पहुंच गए। अमीर पट्टी के पास गत महीनों से चेम्बरों की सफाई नहीं होने से पानी आगे नहीं जाता। ये गंदा पानी रोजाना ही दुकानों के आगे फैला रहता है जिससे व्यापारी परेशान हो गए है। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने का इंतजार कर रहें व्यापारियों का सब्र आज टूटा और वे 150 से अधिक व्यापारियों के हस्ताक्षर सहित ज्ञापन लेकर पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को सौंपने पहुंचे। व्यापारियों ने बताया कि इस गंदगी से उनकी ग्राहकी प्रभावित हो रही है और यहां कई नागरिक, पालदार फिसल कर गिर जाते है। व्यापारी उमाशंकर पारीक ने कहा कि शहर के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे है और सरकारी मशीनरी में सुनवाई ही नहीं है। व्यापारी हजारी नाई, दुर्गाराम गोदारा, अंकित पेड़ीवाल, ओमप्रकाश नाई, समीर राइन, केशुसिंह राजपूत सहित युवा व्यापारी नगरपालिका पहुंचे व अध्यक्ष मानमल शर्मा से बाजार में चैंबरों को तुरंत साफ करने की कार्रवाई के साथ समस्या के स्थाई समाधान की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में भर गंदा पानी बना परेशानी का कारण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में भर गंदा पानी बना परेशानी का कारण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में भर गंदा पानी बना परेशानी का कारण।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारियों ने 150 से अधिक हस्ताक्षर सहित ज्ञापन अध्यक्ष को दिया व स्थाई समाधान की मांग की।