






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2021। कस्बे के कालूबास स्थित झंवरों के मंदिर में फाल्गुन एकादशी गुरूवार को माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा ठाकुरजी को छप्पन भोग लगा कर फुलों से फाग खिलाने का उत्सव आयोजित किया जाएगा। एकादशी पर होने वाले आयोजन में छप्पन भोग के सभी 56 पकवान फलाहारी होंगे। मंडल की सुधा डागा ने बताया कि आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और फाग उत्सव में कस्बे की सभी महिलाऐं अपने ठाकुरजी के साथ आमंत्रित है।




