






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2021। कोरोना की दूसरी लहर में अब श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भी रोजाना पॉजिटिव सामने आने लगे है। गत सोमवार से लगातार संक्रमित सामने आ रहें है और आंकड़ा 70 को पार कर गया है। जिले में आज करीब 400 पॉजिटिव आए है जिनमें क्षेत्र के चार जनें पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक 63 वर्षीय पुरुष व एक 27 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इसके अतिरिक्त गांव सांवतसर में एक 46 वर्षीय महिला व एक 70 वर्षीय महिला पॉजिटिव रिपोर्ट हुई है। डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि सभी को क्वारेंटाइन करें मेडिकल टीमें रवाना हो गई है।




