






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में काेराेना अब अनिंयत्रित हाे चुका है एवं हर जगह पर लिए जाने वाले सैम्पलाें में बडी संख्या में संक्रमित सामने अा रहे है। बुधवार काे जारी हुई रिपाेर्ट में श्रीडूंगरगढ़ में सैम्पल देने वालाें में 25, पूनरासर में सैम्पल देने वालाें में से 29, शेरूणा में सैम्पल देने वालाें में 3 एवं लखासर में सैम्पल देने वालाें में 11 जनें संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। इनके अलावा 4 जनें बीकानेर में सैम्पल देने वाले एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के निवासी भी संक्रमित अाए है। बुधवार की पहली रिपाेर्ट में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कुल 72 लाेग संक्रमित रिपाेर्ट हुए है, ये 72 संक्रमित कस्बे के 13 वार्ड एवं तहसील के गांव 13 गांवाें से है। कस्बे के वार्ड 35 में 45 वर्षीय महिला, वार्ड 1 में 26 वर्षीय महिला, 22 में 30 वर्षीय पुरूष, 19 में 32 वर्षीय पुरूष, 17 में 26, 42 वर्षीय पुरूष, 25 में 30 वर्षीय पुरूष, 13 में 30 वर्षीय पुरूष, 28 में 70 वर्षीय महिला, 32 में 59 वर्षीय महिला, 33 में 41 वर्षीय महिला एवं 41 वर्षीय पुरूष, 4 में 25, 32 वर्षीय महिला एवं पुराने वार्ड नम्बर 24 में 59 वर्षीय महिला संक्रमित सामने अाई है। बीकानेर जाकर सैम्पल देने वाली 70 वर्षीय बिग्गाबास निवासी महिला एवं 70 वर्षीय अाड़्सर बास निवासी पुरूष भी संक्रमित सामने अाए है। इसके अलावा सबसे बड़ा हाटस्पाट गांव पूनरासर का वार्ड नम्बर दाे बन गया है। जहां पर एक ही वार्ड में 26 लाेग संक्रमित अाए है। पूनरासर के वार्ड 3 में दाे एवं वार्ड 7 में 1 संक्रमित है। इसी प्रकार गांव हेमासर भी काेराेना का हाटस्पाट बन गया है। जहां पर 11 लाेग नए संक्रमित सामने अाए है, इन 11 ने गांव लखासर में अपने सैम्पल दिए थे। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ में सैम्पल देने वाले गांव गुंसाईसर बड़ा के तीन, गांव बिग्गाबास रामसरा के 1 जने, गांव सुरजनसर के 1, गांव लखासर का एक, शेरूणा में सैम्पल देने वाले गांव शेरूणा के दाे, एंव गांव बाना का एक जना संक्रमित है। गांव बाडेला में 1, बरजांगसर में 1, अाडसर में 1, ताेलियासर में 1, सूडसर में 1, सांवतसर में 1 जना संक्रमित रिपाेर्ट हुअा है।




