






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। साहित्य के क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ के प्रतिष्ठित नाम श्याम महर्षि को सृजन समग्र पुरस्कार तथा रवि पुरोहित को काव्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। संस्थान के अध्यक्ष पवन पहाड़िया ने बताया कि राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति की आजीवन सेवा के लिए “जुगल किशोर जैथलिया राजस्थानी भाषा सेवा सम्मान” श्याम महर्षि को दिया जाएगा तथा “नेमीचंद पहाड़िया राजस्थानी पद्य पुरस्कार” कवि-कथाकार रवि पुरोहित को उनकी काव्य कृति ‘उतरूं ऊंडै काळजै” के लिए दिया जाएगा। संयोजक लक्ष्मणदान कविया ने बताया कि नेम प्रकाशन, डेह, जिला-नागौर द्वारा दिए जाने वाले राजस्थानी के वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कारों में इस बार 16 साहित्यकारों को आगामी 12 सितम्बर को डेह स्थित कुंजल माता मंदिर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
जानें कुछ विशेष भी- श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति के अध्यक्ष श्याम महर्षि इससे पूर्व भी सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, कोलकाता के प्रतिष्ठित रचना समग्र पुरस्कार, राज्य सरकार से श्रेष्ठ सृजन पुरस्कार, राजस्थानी अकादमी के गणेशीलाल व्यास उस्ताद पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों सम्मानित हो चुके है। तथा कवि- कथाकार- सम्पादक रवि पुरोहित साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी अकादमी, बीकानेर, राज्य सरकार सहित 100 से अधिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत-सम्मानित हो चुके हैं। इनकी काव्य कृति उतरूं ऊंडै काळजै पर इन्हें दस से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं और इस कृति की कविताओं का 15 से अधिक भाषाओं में अनुवाद हुआ है।



