May 21, 2026
kk

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में श्रीडूंगरगढ़़ तहसील मुख्यालय पर किसान नेताओं के नेतृत्व में उपखंड के किसान केन्द्र सरकार के खिलाफ ताल ठोक कर प्रदर्शन करेंगे। छात्र संगठन एसएफआई व अखिल भारतीय किसान सभा, मजदूर यूनियन के सयुंक्त प्रदर्शन में विधायक गिरधारीलाल महिया आंदोलन की कमान संभालेंगे। अखिल भारतीय किसान सभा एवं एसएफआई कार्यकर्ताओं ने रविवार को भी तहसील के गांवों में किसानों और ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इन संगठनों ने क्षेत्र के सभी किसानों से प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया है।