May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2021। नौकरशाही भले ही आम जनता की आवाज को अनसुना रखे लेकिन नेताओं के आगे अपने नम्बर बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिशें करती है। यही देखा गया है गांव गुंसाईसर बड़ा में। गांव के ब्रह्मण मोहल्ले में एक माह से अधिक समय से टयुबवैल खराब पड़ा था एवं ग्रामीणों ने सैंकडों बार जलदाय विभाग के यहां गुहार लगा ली। भीषण गर्मी में पेयजल को तरसते इन ग्रामीणों की आवाज एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी भी नौकरशाह के कानों तक नहीं पहुंची। लेकिन शनिवार को गांव में स्वर्गीय प्रभा ओझा मेमोरियल चिकित्सालय का शिलान्यास करने राज्य के चिकित्सा मंत्री रघू शर्मा एवं जलदाय मंत्री डाक्टर बीडी कल्ला पहुंचने वाले है। शनिवार को मंत्रीयों के पहुंचने से पहले जलदाय विभाग द्वारा ग्रामीणों की शिकायत दुर करने की कवायद शुक्रवार को शुरू की गई और शुक्रवार शाम को विभाग के ठेका कार्मिक मोटर बदलने के लिए पुरानी मोटर लेकर गांव पहुंचें। जलदाय विभाग के अधिकारियों की हालत देख ग्रामीणों ने मौके पर शर्त रख दी कि रिपेयर की हुई पुरानी मोटर नहीं लगाने देगें, क्योंकि पुरानी रिपेयर मोटर कुछ दिनों में फीर से जल जाएगी।

ऐसे में जलदाय विभाग के कार्मिक शाम को वहां से लौट गए एवं शनिवार सुबह 4 बजे नई मोटर लेकर गांव में पहुंचें एवं कुंए में नई मोटर डाली। लेकिन फिर भी टयुबवैल अभी तक शुरू नहीं हो पाया है एवं ग्रामीण अब मंत्रीजी के आगे शिकायत करने का मानस बना रहे है। ग्रामीण ताराचंद सारस्वत ने रोष जताते हुए बताया कि अगर जलदाय विभाग पहले सूध ले लेता तो यह स्थिति ही नहीं बनती। लेकिन सरकारी कर्मचारियों की जनता की नहीं नेताओं की सुनने की आदत से आम जन परेशान हो रहे है।