






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। राज्यसभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तथा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह प्रजापति भवन श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है। यहां बैंड बाजे के साथ स्थानीय नेता सिंह का अभुतपूर्व अभिवादन कर रहें है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में पूरे जिले से भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए है व सिंह का स्वागत कर रहें है। बैनर व गुब्बारों से हॉल को सजाया गया है और गुलाब के फुलों की बौछार की गई है। बड़ी संख्या में शहर व गांवों से पार्टी पदाधिकारी पहुंचे है और भारत माता की जय के नारे भी लग रहें है। सिंह को फुलों की बड़ी माला पहना कर स्वागत किया गया तथा शॉल ओढ़ाकर तलवार भेंट की गई है। कार्यकर्ताओं में अपने नेता के आगमन पर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।











