






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2021। कोढ़ में खाज यह लोकोक्ति गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ में चरितार्थ हो रही है। और इसे चरितार्थ कर रही है शहर में बारिश बाद हर और फैले किचड़ के दौर में सफाई कार्मिकों ही हडताल। नगरपालिका के सफाईकर्मचारी गुरूवार सुबह से नगरपालिका के सामने धरना देकर बैठ गए है एवं आक्रोशित होकर नारेबाजी कर रहे है। बताया जा रहा है कि सफाई मजदुर कांग्रेस के इकाई अध्यक्ष एवं मोमासर बास जमादार विनोद वाल्मिकी ने बुधवार को वर्ष 2018 में भर्ती हुए सफाईकर्मियों का स्थाईकरण करने एवं 6-7 वर्ष पहले सेवानिवृत हुए सफाईकर्मियों की पेंशन, पीएफ भुगतान आदि समस्याएं दुर करने के लिए पालिका अधिषाशी अधिकारी चैम्बर में अधिषाशी अधिकारी भवानीशंकर व्यास से मुलाकात की थी एवं कई बार मांगें उठाने के बाद भी हर बार आश्वासनों के सहारे समय निकालने पर रोष जताया। सफाईकर्मियों का आरोप है कि इसके बाद ईओ व्यास ने विनोद के साथ गालीगलौच की एवं जातीसूचक गालियां भी निकाली एवं बिना किसी गलती के उसे निंलबित कर दिया। इसके बाद कार्मिक एकजुट हो गए एवं विरोध जताने लगे, सूचना मिलने पर सफाई मजदुर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पंडित रविन्द्र वाल्मिकी, संभाग अध्यक्ष राजन जैदिया, जिलाध्यक्ष भोजराज चांगरा बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें एवं सफाईकर्मियों के आक्रोश को आंदोलन की दिशा देते हुए गुरूवार को पालिका के बाहर धरना शुरू कर दिया गया है। धरने पर पूर्व पार्षद कालूराम, रजनीकांत, एडवोकेट ओमप्रकाश बारोटिया, एडवोकेट नारायण पंवार, प्रकाश गांधी, बबलू जमादार, नंदू वाल्मिकी, सुभाष जावा, सुनील जमादार, राजू जमादार, हेमराज वाल्मिकी, मिताराम तेजी, जीवणीदेवी, शकुंतला देवी, मंजीता देवी शांतिदेवी, चंदादेवी आदि ने कार्मिकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। धरने के दौरान जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेज कर कार्मिकों की समस्याओं को दूर करने, निलंबीत नगर अध्यक्ष को बहाल करने एवं पालिका ईओ के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है।




