May 20, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य के लिए आज गांधी जयंती पर एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने चिकित्सा विभाग में तबादले करते हुए ऑर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर जगदीश की नियुक्ति श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में दी है। डॉ. जगदीश गडियाला बीकानेर से यहां आएंगे व क्षेत्र में सेवाएं देंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि शीघ्र ही डॉ. जगदीश श्रीडूंगरगढ़ में जॉइन करेंगे व क्षेत्र वासियों को अस्पताल में नियमित हड्डी संबंधित बीमारियों में ईलाज उपलब्ध हो सकेगा।