






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2021। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। तीन साल पूरे होने पर जश्न मनाने में उसको शर्म आनी चाहिए। बीकानेर शहर भाजपा उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत के निवास पर उनके पिता के निधन पर शोक जताने चतुर्वेदी पहुंचे थे। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने, बेरोजगारों को भत्ता देने और बिजली दर न बढ़ाने के बड़े वादे भी इस सरकार ने पूरे नहीं किये। विकास ठप्प है। अपराध बेतहाशा बढ़ रहे हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस अपने भीतर के असंतोष से घिरी है। उनका कहना था कि रोजगार देने में तो गहलोत विफल रहे ही, रोजगार की परीक्षाओं में ही जमकर गोलमाल हुआ। आरएएस, रीट, एसआई की परीक्षाएं उदाहरण है।
चतुर्वेदी ने कहा राहुल गांधी के हिन्दू और हिंदुत्व के बयान की मजाक उड़ाते हुए कहा कि फिरोज गांधी का परिवार हिन्दू के बारे में क्या जाने? भाजपा में गुटबाजी पर बोलते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी एक है। 12 मुख्यमंत्री के चेहरे होना सुकून की बात है। पार्टी का निर्णय हर नेता मानता है।



