May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2022। अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ ननिहाल जाने के लिए निकली 21 वर्षीय एक महिला ना अपने ननिहाल पहुंची ना ही घर लौटी। महिला के भाई ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बहन व भांजे को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि 21 वर्षीय सरोज अपनी ससुराल से पीहर धीरदेसर चोटियान आई हुई थी व अपने पीहर के घर से शनिवार सुबह ननिहाल बिग्गा जाने के लिए रवाना हुई और लापता हो गई है। युवती का भाई रामदयाल रविवार देर शाम थाने पहुंचा व गुमशुदगी दर्ज करवाई। हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।