May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2022। बोर्ड परीक्षाओं के आगमन से पूर्व 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई देने के आयोजन स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाए जा रहें है। आज कस्बे के ज्ञानदीप पब्लिक एकेडमी स्कूल में 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को धूमधाम से विदाई दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी सीनियरर्स को उपहार भी दिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बजरंगलाल पालीवाल सहित स्कूल स्टॉफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा परीक्षा की तैयारी के टिप्स भी दिए।
राज सारस्वत को प्रांत कार्यकारिणी में स्थान मिला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज सारस्वत को संगठन की प्रांत कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है। आज जैसलमेर में आयोजित परिषद के प्रांत अधिवेशन में सारस्वत को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। महेन्द्र राजपूत सहित अनेक छात्रों ने सारस्वत को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज सारस्वत को मिला प्रान्त कार्यकारिणी में स्थान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ज्ञानदीप स्कूल में विद्यार्थियों ने सीनियर्स को समारोह पूर्वक विदाई दी।