May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2022। क्षेत्र में एक 40 वर्षीय युवक ने अपने खेत में खेजड़ी के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करते हुए फंदे से झुल गया। एएसआई रविन्द्र ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे गांव सत्तासर में युवक सादुलसिंह पुत्र जगमाल सिंह ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर फांसी खा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तथा टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना से युवक के घर में कोहराम मच गया है और गांव में मातम पसरा है। दो पुत्र व एक पुत्री के पिता द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम पर ग्रामीण शोक प्रकट कर रहें है। मृतक के चाचा रतनसिंह ने इस संबंध में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि कुछ समय से सादुलसिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और कल रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा उसके पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।