May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2022। हाइवे पर हाथापाई करते हुए पुलिस ने चार नौजवानों को गिरफ्तार किया और जेल पहुंचाया। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि सेरूणा थाने के पास ही स्थित एक होटल के बाहर यूपी हरदेई के डेबीलिया गांव निवासी 18 वर्षीय चार युवक अरूण सिंह, सचिन सक्सेना, सचिन रैदास, अभिषेक सिंह आपस में ही झगड़ा कर रहें थे। युवकों से पुलिस टीम ने समझाईश की परंतु जब चारों नहीं माने और हाथापाई पर उतर गए तो उन्हें शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।