May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2022। तोलियासर में आयोजित ठाकुरजी मंदिर महोत्सव में आज शाम 7 बजे से 9 बजे तक “एक शाम गौमाता के नाम” कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें पूज्य संतो के दर्शन का लाभ क्षेत्र के श्रद्धालुओं को मिल सकेगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण विश्व प्रसिद्ध गौधाम महातीर्थ पथमेड़ा, सांचौर से गौऋषि स्वामी श्री दत्तशरणनंदजी महाराज का प्रवचन होगा। 952 दिन में भारत गौदर्शन यात्रा पूर्ण करने वाले पूज्य संत दत्तशरणनंद जी महाराज के तोलियासर पहुंचने पर सैंकड़ो की संख्या में उपखंड से गौभक्त उनके दर्शन को पहुंचेगे। मंदिर निर्माण कमेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार संत दत्तशरण जी महाराज के सानिध्य में सत्संग प्रवचन सभा का आयोजन होगा जिसमें गौमाता की दयनीय स्थिति को देखते हुए ये सत्संग प्रवचन सभा रखी गई है। आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए तोलियासर में फतेहपुर महंत श्रीदिनेश गिरी जी महाराज, सिणधरी बाड़मेर से श्री रघुनाथ भारती जी महाराज, सिरोही से श्री गोविंद वल्लभ जी महाराज, खारा से श्री भावनाथ जी महाराज, बीकानेर शिवबाड़ी से स्वामी श्री विमर्शानंद जी महाराज, बीकानेर से रामपाल जी महाराज, प्रकाशानंद जी महाराज सहित अनेक संत पधार चुके है। आयोजन कमेटी के स्वयंसेवक आयोजन की सफलता के लिए तैयारियों में जुटें है।

केवल वाणी ही परिचय है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वामी दत्तशरणनंद जी महाराज की वाणी ही उनका परिचय है। हमारे क्षेत्र में स्वामी रामसुखदास जी महाराज का पूजन आज भी घर घर में होता है और परम श्रद्धेय स्वामी की भांति ही गौमाता को साक्षात देवता मानने वाले दत्तशरणानंद जी महाराज का भी कोई फोटो या वीडियो में उपलब्ध नहीं है। दत्तशरणानंद जी भी श्रद्धालुओं को दर्शन देते है परंतु कोई उनका फोटो नहीं ले सकता है। उनके दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनकी प्रवचन सभाओं में भाग लेते है।

गोपाल गौशाला में रूके महाराज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वामी दत्तशरणनंद जी महाराज तोलियासर जाते हुए कस्बे की गोपाल गौशाला में रूके। यहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया और गौशाला संगठन के मंत्री जगदीश स्वामी से गौशाला के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शाम 7 बजे से 9 बजे तक होगा विशाल आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में संत पहुंचे तोलियासर में।