






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। सेरूणा थाना पुलिस ने गुरुवार रात कार्रवाई करते हुए देशी शराब के साथ एक जने को गिरफ्तार किया। थाने के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार गुरुवार शाम को पुलिस ने समंदसर गांव में दबिश दी तो इसी गांव के निवासी पुरखाराम नायक को अवैध रूप से शराब बेचते पाया गया। पुलिस ने पुरखाराम नायक को गिरफ्तार करे उससे देशी शराब के 48 पव्वे बरामद किए। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में बीकानेर जेल भेज दिया गया है।



