May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2022। मोटरसाइकिल चोरों के हौसले क्षेत्र में बुलंद है और लगातार बाइक चोरी की घटनाओं से आमजन परेशान है। शुक्रवार रात 11 बजे वार्ड 8 में उम्मेद मुगल पुत्र कासम मुगल ने अपने घर के आगे अपनी हरे रंग की मोटरसाइकिल आरजे 07 SS 7400 खड़ी की। उम्मेद ने बताया कि आज सुबह जब वे उठे तो मोटरसाइकिल घर के आगे नहीं मिली। इधर उधर पता करने पर कुछ जानकारी नहीं मिल पाई और पुलिस को लिखित में सूचना दे दी गई है।