May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ वासी सावधान हो जावे और मास्क का प्रयोग पुनः प्रारंभ करते हुए अपना टीकाकरण पूरा करवाए। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पुनः 5 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। कस्बे के वार्ड 17 में 20 वर्षीय युवक, वार्ड 19 में 62 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित रिपोर्ट हुए है। गांव जेतासर, धोलिया में एक एक पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी से एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संतोष आर्य ने बताया कि सभी मरीजो को आइसोलेशन का पालन करने के निर्देश देने के लिए चिकित्सा कर्मियों को गाइडलाइन दे दी गयी है। आर्य ने नागरिकों से टीकाकरण के लिए जागरूक होने की अपील की है।