






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2022। दंपति के साथ मारपीट कर उनकी बेटी के साथ बदतमीजी करने का मुकदमा सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। गांव सावंतसर में दो भाइयों द्वारा एक पति पत्नी के साथ मारपीट करने एवं लज्जा भंग करने की नीयत से उनकी बेटी के कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पार्थी ने थानाधिकारी को सावंतसर निवासी गोकुलराम व बनवारीलाल दोनों भाई जबरदस्ती उसके घर में घुस गए और आरोपियों ने मेरे व मेरी पत्नी के साथ मारपीट की। यहां बीच-बचाव करने आई मेरी बेटी के कपड़े फाड़ दिए तथा लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।




