May 21, 2026
महाश्रमणजी के स्वागत की तैयारियों में जुटें ग्रामीण, दी जिम्मेदारियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2022। गांव देराजसर में युगप्रधान आचार्य महाश्रमणजी 21 जून को अपनी धवल सेना के साथ क्षेत्र में पधार रहें है। गांव में उत्सव का माहौल है और तेरापंथ सभा सहित मौजिज ग्रामीण स्वागत की तैयारियों में जुटें हुए है। एक दिवसीय प्रवास काल के दौरान हाेने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जा रही है। गांव के बुच्चा व चोपड़ा परिवार ने देराजसर गांव के मौजिज लोगों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। बच्चा व चोपड़ा परिवार के सभी सदस्य भव्य स्वागत की तैयारियों में तन मन से जुट गए है।
साध्वी पन्नाजी की कर्मभूमि है देराजसर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ज्ञात रहें गांव देराजसर जैन धर्म संघ में “शासन गौरव” की उपाधि से अलंकृत दिव्य साध्वी पन्नाजी की कर्मभूमि है। साध्वी पन्नाजी यहीं से वैराग्य मार्ग पर चलीं थी और उनकी कर्मभूमि देराजसर ही रहा।

आचार्य महाप्रज्ञ आ चुके है देराजसर, आचार्य महाश्रमण आ रहें है तीसरी बार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाप्रज्ञ भी एक बार गांव देराजसर पधार चुके हैं। वहीं अणुव्रत अनुशास्ता के ज्ञाता युग प्रधान आचार्य महाश्रमण मंगलवार को तीसरी बार देराजसर की धरा पर पधार रहे हैं। देराजसर गांव सहित आस पास के इलाकों में तथा उनके आगमन के मार्ग में भी स्वागत की तैयारियां की जा रही है।