May 21, 2026
22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ के वन क्षेत्र में पुण्दलसर कच्चे मार्ग पर एक पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला है। शव की पहचान 25 वर्षीय युवक लूणाराम पुत्र शेराराम नायक निवासी जोधासर के रूप में हुई है। बता देवें शुक्रवार को शेरुणा थाने में इस युवक के परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी और जांच एएसआई शिव कुमार के सुपुर्द की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक गुरुवार को अपने घर से अपनी पत्नी को उसके पीहर पहुंचाने निकला था। युवक ने पत्नी को श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर की बस में बिठा दिया व उसके बाद लापता हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई बलबीर सिंह मौके पर पहुंच गए है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही है।आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे परन्तु शव दो दिन पुराना होने के कारण एम्बुलेंस में नहीं लाया जा सका। शव को पुलिस द्वारा मोर्चरी में पहुंचाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जुटी जांच में।