August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव जालबसर में आज माहौल गमगीन हो गया है और गांव के बुद्धाराम जाट के घर कोहराम मचा है। बुद्धाराम के 30 वर्षीय पुत्र किसनाराम जाट ने अपने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक युवक 4 मासूम बच्चों का पिता था। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दी रहें है तथा पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल पहुंचाया है। यहां सरपंच बेगाराम लुखा सहित परिजन उपस्थित है व शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।