May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में भारती निकेतन सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आज राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की मशाल पहुंची। मशाल की अगवानी करने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरी, तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा व स्कूल प्रशासक ओमप्रकाश स्वामी पहुंचे। फूलों से मशाल का स्वागत किया गया व एनसीसी कैडेट्स व स्कूल के खिलाड़ी विद्यार्थियों ने भी मशाल का स्वागत किया। शीशराम कुलहरि ने कहा कि सरकार ने गांव गांव से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए ग्रामीण खेलों के आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा। इस मशाल यात्रा द्वारा खेलों के प्रति जागरूकता लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य स्तर तक पहुंचेगे तथा 31 जुलाई तक खिलाड़ी अपना पंजीकरण करवा सकते है।

उत्साह के साथ दिखाई हरी झंडी, दी विदाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान मशाल यात्रा के स्वागत कार्यक्रम के बाद तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। अधिकारियों ने गांव गांव में खेल के प्रति जागरूकता का आह्वान करने की प्रेरणा यात्रा के कर्णधारों को दी। बता देवें यात्रा आज शाम नोखा पहुंचेगी तथा कल बीकानेर जिले से जैसलमेर रवाना होगी।

इन्होंने दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा के साथ चल रहे राज मेहरा ने बताया कि ये यात्रा 29 मई को जयपुर से रवाना हुई व 28 अगस्त को समापन होगी। आयोजन में प्रशिक्षु नायब तहसीलदार सपना सोनी, एलडीसी सुभाष शर्मा, समाजसेवी सत्यनारायण स्वामी, एनसीसी कोच सिंकदर, प्रधानाचार्य संजय व्यास, पीओ रामदयाल सहित भारती निकेतन के पूरे स्टॉफ ने सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का सफल संचालन ओमप्रकाश राजपुरोहित ने किया।

भारती निकेतन की व्यवस्थाओं को सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा के स्वागत में आए सभी अतिथियों का भारती निकेतन संस्थान द्वारा साफा व फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया गया। यात्रा स्वागत की सभी तैयारियां संस्थान द्वारा की गई व सीबीईओ ने संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल की मशाल आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंची।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीबीईओ ने गांव गांव से खिलाड़ियों को ग्रामीण ओलंपिक से जुड़ने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि व तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को नोखा के लिए रवाना किया।