






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज शैक्षिक खबर क्षेत्र में प्रसिद्ध अंग्रेजी अकादमी “लैंग्वेज ट्री इंग्लिश अकेडमी” से आई है। यहां शनिवार शाम बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद हरिराम सहारन तथा प्रशिक्षु आरएएस सपना सोनी ने भाग लिए। सत्र की शुरुआत में हरिराम सारण ने कहा कि आज के समय में किताबी ज्ञान के साथ बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक है। सारण ने शिक्षा बाहरी वातावरण में समायोजन करना सीखाएं इस पर भी बल दिया। बच्चों द्वारा स्वयं पर अनुशासन कैसे रखें के प्रश्न के उत्तर में सारण ने बारीकी से मन तथा मन को नियंत्रण में करने की विधियां तथा इन को प्रभावित करने वाले तत्वों के बारे में बताया। एकेडमी में आई सपना सोनी ने बच्चों को प्रेरणा का सही अर्थ समझाया। सोनी ने स्वप्रेरणा को सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। सोनी ने कहा कि बाहरी मोटिवेशन एक सीमित समय तक ही काम करता है उसके बाद हमेशा प्रेरित होकर के अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करने चाहिए। सोनी ने स्वप्रेरणा अर्जित करने की विधियां भी बताई। इस दौरान एकेडमी के छात्र छात्राओं ने सपना सोनी से कई प्रश्न किए। एकेडमी की ओर से राज सर ने सम्मान पत्र देकर के अतिथियों का आभार जताया। राज सर ने बताया कि इस बौद्धिक सत्र के बाद विद्यार्थियों ने स्वयं को सकारात्मक पाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए जिससे बच्चों को किताबों के इतर भी कुछ सीखने के अवसर मिल सकें। सभी विद्यार्थियों ने अतिथियों सहित संचालक का आभार जताया।





