May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में हाथों में हथियार लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। रविंद्र कुमार ने बताया कि दीनदयाल प्रजापत के साथ हुई मारपीट के आरोप में 23 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र मनीराम जाट निवासी पाटमदेसर सरदारशहर, 24 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र बाबूलाल रेगर निवासी रेगर बस्ती सरदारशहर, 22 वर्षीय साहिल कुमार पुत्र नंदलाल रेगर निवासी रेगर बस्ती सरदारशहर, 20 वर्षीय युवक निर्मल सिंह पुत्र सतुसिंह राजपूत निवासी कल्याणपुरा , सरदारशहर, 26 वर्षीय अजय गोयल पुत्र संतोष कुमार गोयल निवासी हरिजन बस्ती सरदारशहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

17 जुन को किया था हमला, ये था मामला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत 17 जुन 2022 के दिन सुबह 8 बजे कस्बे में सनसनी फ़ैल गई थी। एक बिना नंबरों की कार में आए सवारों ने गौरव पथ पर रामदेव ट्रेडिंग दुकान में घुस कर आडसर बास निवासी दीनदयाल प्रजापत पुत्र गोविंद प्रसाद प्रजापत के साथ मारपीट की। दीनदयाल ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया था कि हमलावरों के हाथों में सरिए थे और उन्होंने दीनदयाल पर हमला कर दिया था। इस घटना में दीनदयाल के सिर पर चोट आई। इस मामले में व्यापार मंडल ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।