






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2022। संत से उसकी जात पात या परिवार गांव की जानकारी पूछना गलत है संत से तो उसका ज्ञान पूछा जाना चाहिए। संत से कल्याण की बात पूछनी चाहिए। ये बात आज साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी ने कोटासर में आयोजित गौकथा में कही। साध्वी ने आगे कहा कि जिन्हें झुकना आता है वे विनम्र होते है और साथ निभाना जानते है। उन्होंने ये बात जीभ व दांत का उदाहरण देते हुए समझाई। साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी ने जीवन में उपयोगी नीति ज्ञान की बातें बताते हुए गौसेवा की प्रेरणा दी। उन्होंने महिलाओं को बेमतलब व बेकाम की बातें नहीं करने और समझ व संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। साध्वी ने गौकथा में रामायण व महाभारत के अनेक प्रसंग बताते हुए गौसेवा का आह्वान किया। कथा में कोटासर सहित आस पास के गांवो से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौकथा सुनने आ रहें है। खचाखच भरे पांडाल में बरसात के दौरान भी श्रद्धालुओं ने तन्मयता से कथा सुनी। कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति सहित ग्रामीण युवाओं की टीमों द्वारा कथा की व्यवस्थाएं संभाली जा रही है। बता देवें गुरूवार को कथा पूर्ण होगी तथा कथा का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर दोपहर 12.30 बजे से करीब 4 बजे तक किया जाता है। कल लाइव कथा से जुड़ कर कथा पूर्ण के लाभ से क्षेत्र के श्रद्धालु घर बैठे जुड़ सकेंगे। कथा स्थल पर कल रात भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक ओम मुंडेल व आकृति मिश्रा अपने भजनों की प्रस्तुतियां देगी।






