May 20, 2026
WhatsApp Image 2022-08-18 at 8.09.00 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई है। आज छात्र संगठन एबीवीपी ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए है। संगठन के नगर मंत्री प्रवीण गुसाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ शहर के बिग्गाबास निवासी जतना शर्मा पत्नी गोपीकिशन शर्मा को अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार बनाया है। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए विष्णु नाई को टिकिट दिया गया है। एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ताओं ने शर्मा को बधाई दी व विजय के लिए रणनीति पर विचार किया। एनएसयूआई द्वारा कल सुबह टिकिट दिए जाने की संभावना है तथा एसएफआई भी योग्य उम्मीदवार के साथ चुनावी जंग में उतरने की तैयारी कर रही है।