May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2022। क्षेत्र में कार्मिको की अपनी जिम्मेदारी के प्रति उदासीनता और अनदेखी से सैंकड़ो किसान हर रोज परेशान हो रहे हैं। रेलवे की इस उदासीनता से ना केवल दो गांवों के सैकड़ो ग्रामीण परेशान है वरन रेलवे को भी करोड़ो की चपत लग सकती है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा से अभयसिंहपुरा के कच्चे मार्ग (कचारिया फाटक) पर बने रेलवे अंडरब्रिज में पिछले करीब दो माह से लगातार पानी भरा है। ग्रामीणों ने बताया कि ब्रिज की दीवारों में ऊपर तक सीलन आ रही है। रेलवे कर्मचारियों को कई बार मौका मुआयना भी करवाया गया है। लेकिन विभाग गंभीर नहीं है और इससे रेलवे को भी करोड़ो का नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि ये बिग्गा गांव क़े किसानो के खेतों के मार्ग है और इससे आवागमन दुष्कर है। किसानों के ऊंट गाड़े व गाड़ियां भी नहीं निकल पाती है क्योंकि पानी पिछले दो माह से खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में मजबूरन किसान व ग्रामीण खतरा मोल लेकर पटरियों के ऊपर से आवागमन कर रहे हैं। किसानो का कहना है कि उनकी परेशानी देख ग्राम पंचायत, उपखण्ड प्रशासन और रेलवे कोई तो आंखे खोले और स्थाई रूप से पानी भरे होने से सीलन आकर जर्जर हो रहे पुल को बचावें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा से अभयसिंहपुरा मार्ग के कच्चे मार्ग पर बना अंडर ब्रिज दो माह से अधिक समय से पानी भरा है, विभाग बरत रहा लापरवाही।