August 30, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो युवको ने साथ बैठ कर शराब पी ओर बाद में एक युवक में दूसरे की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार गांव सुरजनसर में इसी गांव के नानूराम उदरासर रोड पर स्थित अपने खेत मे था और उसका मिलने वाला इसी गांव का लालाराम पुत्र गोमदराम डूडी भी उसके खेत मे था। पुलिस सूत्रों से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार हत्या से पहले दोनो ने मिल कर शराब का सेवन किया था और बाद में नशे की हालात में सर में धारधार हथियार से चोट मार कर नानूराम की हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने शव पहुंचाया श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी।