May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव इंदपालसर में एक सरकारी स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही बस से सामने आ रही पिकअप टकरा गई। बस गांव धर्मास के स्कूल से आई थी तथा पिकअप बिग्गाबास रामसरा से धर्मास की ओर जा रही थी। टक्कर से बस व पिकअप दोनों क्षतिग्रस्त हो गई व मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। चालक भी आपस में उलझ गए व बच्चों को दूसरे साधन से घर पहुंचाने पर चर्चा की जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची व मौके पर मौजूद प्रवीण, मनोज, सांवरमल ने सूचना व फोटो उपलब्ध करवाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर में बच्चों की बस से टकराई पिकअप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर हुई भीड़, दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त।