May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवबंर 2022। लखासर हल्का पटवार के गांवो को सूडसर उपतहसील से निकाल कर पुन श्रीडूंगरगढ़ में शामिल किए जाने की मांग को दोहराते हुए संघर्ष समिति के सदस्य आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। समिति के सदस्य मांगीलाल गोदारा ने प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन को पूरा नहीं करने की दशा में आंदोलन करने व महापड़ाव डालने की चेतावनी दी। समिति सदस्य महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जनभावनाओं के विपरीत किए गए इस कार्य को शीघ्र सुधारा जाएं क्योंकि नई उपतहसील में करीब एक दर्जन गांवो की आवाजाही असुविधा जनक है। विदित रहें पूर्व में भी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में लखासर में 55 दिनों तक धरना दिया व प्रदर्शन किया था। समिति सदस्यों ने सरकार से जनभावना की कद्र करने व लखासर के गांवो को यथावत रखे जाने की बात कही। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में काननाथ गोदारा, मानवेन्द्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।