






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव उदरासर के ग्रामीणों ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर उदरासर पीएचसी में रिक्त पदों को भरने की मांग की है। ग्रामीणों ने सीएमएचओ को दिए ज्ञापन में रिक्त पदों को भरने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पीएचसी पर नौ से अधिक गांवों के रोगी पहुंचते है एवं रोगी भार अधिक होने के कारण पदों को भरने की आश्यकता भी है। पीएचसी पर 10 में से छह ही कार्यरत है एवं बाकी 4 पद रिक्त है। ग्रामीणों ने शिघ्रताशिघ्र पदों को भरने की मांग की है।



