May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। 1 से 12 वीं तक व कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए खास दो खबरें आई है। बीकानेर जिलाकलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल ने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के कक्षा 8वीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। वहीं राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए समस्त सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के संचालन का समय 15 जनवरी तक समय परिवर्तन करने या अवकाश करने का निर्णय करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टर को दिए है। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा मुख्य परीक्षा 2023 के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन कल से भरें जाएंगे। जिसमे बीए, बीकॉम, बीएससी के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के नियमित, स्वयंपाठी, एक्स स्टूडेंट्स फार्म 6 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक भर सकेंगे। वहीं एमए, एमएससी, एमकॉम के प्रीवियस व फाइनल के फॉर्म 16 से 30 जनवरी तक भरे जाएंगे। वहीं बीएड, एमएड, प्रथम व द्वितीय, बीए बीएड या बीएससी बीएड, एलएलबी की सभी कक्षाओं के फार्म 25 जनवरी से 9 फरवरी तक भरे जाएंगे। मोमासर के सैनी ईमित्र संचालक पवन कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वयंपाठी छात्र प्रायोगिक विषय नहीं ले सकेंगे तथा विद्यार्थी ध्यान देवें की स्नातक प्रथम वर्ष के महाविद्यालय में नियमित विद्यार्थी महाविद्यालय से प्राप्त परिचय पत्र के अनुसार ही विषयों का चयन करें।