May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2023। कम्प्यूटर से भी तेज दिमाग चलने की बात हो तो नाम आइंस्टीन का आता है और इस खबर में क्षेत्रवासी श्रीडूंगरगढ़ के आइंस्टीन के बारे में जानेंगे। जिसने मात्र चार वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व कोलकाता प्रवासी चार वर्षीय नन्हें दर्पण चांडक का नाम “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज हो गया है। ये उपलब्धि दर्पण को 4 वर्ष की आयु में 8 ग्रह, 15 राज्यों की राजधानी, 7 कविताएं, सप्ताह के वार व माह के नाम, 11 देवता, 9 प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम, 13 लोक नृत्य, 16 पशु पक्षी, 14 सब्जियां, 10 आकार प्रकार, 15 गाड़ियों के चिह्न, 11 कार्टून करेक्टर की पहचान करने पर मिला है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पहचान कर हासिल किया है। समिति की ओर से दर्पण को मैडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया है। दर्पण के पिता मौसम चांडक ने बताया कि दर्पण का जन्म 8 जून 2018 को श्रीडूंगरगढ़ में हुआ और अभी वह कोलकाता में नर्सरी में पढ़ाई कर रहा है। मौसम ने बताया कि दर्पण की विलक्षण प्रतिभा की पहचान उसके दादा राजेन्द्र प्रसाद व दादी सरला देवी को पहले ही हो गयी थी। दर्पण की माता सीमा उन्हें पूरा समय देकर चीजों को समझने में याद करने में उसकी मदद करती है। सीमा ने बताया कि दर्पण आजकल केशियो बजाना सीख रहा है और शिव तांडव स्त्रोत, हनुमान चालीसा याद कर रहा है। उन्होंने कहा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहा है। दर्पण की सफलता पर परिवार में हर्ष का माहौल है व अन्य रिश्तेदार व जानकार उन्हें बधाइयां देते हुए श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार वर्षीय दर्पण पुत्र मौसम चांडक को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने दिया मैडल व प्रशस्ति पत्र, मिल रही है बधाइयां।