August 30, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2023। सावधान श्रीडूंगरगढ़वासियों शनिवार का दिन यहां गहमागहमी वाला रहने वाला है। यहां प्रशासनिक लश्कर सज गया है और कुछ ही देर में यह लश्कर हाइवे की ओर कुच करेगा। पुलिस जाप्ते, जेसीबी ओर प्रशासनिक अमले से लैस यह लश्कर आज दिन भर तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभागीय आयुक्त द्वारा अतिक्रमण हटाओ टीम को 2 दिनों का समय दिया गया है और शनिवार और रविवार को व्यापक कार्रवाई की जाएगी। शनिवार की कार्रवाई अभी 10 बजे बाद शुरू होने वाली है।