






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। पूरे जिले के सभी थानों में दर्ज होने वाले मुकदमों की रिपोर्ट एक साथ पढें और अपडेट रहें जिले की क्राइम खबरों से।
दुकान का शटर तोड़ कर की युवक से मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकान का शटर तोड़ कर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला गजनेर थाने में दर्ज हुआ है। 17 वर्षीय मनीष पुत्र श्रवणराम सारण निवासी सोमलसर, नोखा ने मामला दर्ज करवाते हुए लालजी, करणीसिंह ईन्दा, घनश्याम व अन्य जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस ने को बताया कि 24 मार्च को सुनिल से मिलने टेचरी फांटा कोलायत गया। दोपहर 1 बजे एक डंपर वाले लालजी ने सुनिल से वजन अधिक होने के बारे में बहस करने लगा और जब मैंने झगड़ा करने से रोका तो लालजी ने मुझे थप्पड़ मारे। मैंने भागकर पास की दुकान में घुसकर शटर बंद कर लिया तो लालजी सहित अन्य आरोपियों ने एकराय होकर दुकान का शटर तोड़कर मुझे घसीट कर बाहर निकाला और राड, लाठी, ईंट, पत्थर से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजेश को सौंपी गई है। इसी थाने मे एक पिता ने अपने 16 वर्षीय पुत्र के लापता होने का मामला दर्ज करवाया है। मदनलाल पुत्र अर्जुनराम मेघवाल निवासी चांडासर ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च को मेरा पुत्र 16 वर्षीय घनश्याम को घर से निकला जो आज तक नहीं लौट कर आया है। एएसआई भगवानाराम को सौंप दी गई है।
शराब के लिए मांगे रूपए, मारपीट कर छीन कर भागे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में 70 वर्षीय तुलछाराम पुत्र बोगनराम ब्राह्मण निवासी चरकड़ा ने खेराजराम, मेघराम व महेन्द्र के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी दुकान पर आए व लड़ाई झगड़ा कर पेट्रोल डालकर दुकान जलाने की कोशिश की। आरोपियो ने उससे शराब के लिए रूपए मांगे व नहीं देने पर मारपीट कर 1500 रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ भवानीसिंह ईन्दा के सुपुर्द कर दी।
संयुक्त रूप से ली गई भूमि बेची, पीड़ित पहुंचा थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाने में सुहेल परिहार पुत्र सरदार अली परिहार निवासी सुनारो की बगेची बीकानेर ने सुदर्शन मुखीजा, रमेश कुमार मुखिजा, गिरिज मुखिजा, समुन्द्र सिंह, राकेश मेहन्दीरता, राजेश कुमार खजांची निवासी बीकानेर के खिलाफ 420 का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने संयुक्त रूप से ली गई अविभाजित कृषि भूमि विक्रय कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा को सौंप दी गई है।
घर में घुसकर, डरा धमका कर गहने ले गए चोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में 35 वर्षीय भंवरदान पुत्र हीरदान चारण निवासी चक कन्या बंधा, कोलायत ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर परिवार वालों को डरा धमका कर गहने व रूपए चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल दौलतराम के सुपुर्द कर दी।



