May 20, 2026
88

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रेल 2023। क्षेत्र के पूर्व उपप्रधान विजयपाल गोदारा की 24वीं पुण्यतिथी पर महर्षि दयानंद छात्रावास प्रांगण में रविवार को कुश्ती का महादंगल सजेगा। सामूहिक रूप से हो रहे इस आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है एवं छात्रावास प्रांगण में कुश्ती का मैदान भी विशेष रूप से तैयार किया गया है। सुबह 9 बजे पहलवान गोदारा की प्रतिमा पर श्रृद्धांजलि के साथ शुरू होने वाले कार्यक्रम में श्रृद्धांजलि के बाद कुश्ती प्रतियोगिता का उदघाटन किया जाएगा। कुश्ती दंगल में लड़कों के लिए 11 वेट कैटैगरी एवं लडकियों के लिए 4 वेट कैटेगरी निर्धारित की गई है। इनके अलावा 52 किलो तक दंगल कुमार, 72 किलो तक मेला किशोर एवं 72 किलो से अधिक वेट कैटेगरी के लिए दंगल केसरी का मुख्य मुकाबला भी होगा। सभी वेट कैटैगरी के लिए बड़ी संख्या में पहलवानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है एवं रविवार को मौके पर भी पहलवानों का पंजीयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को प्रशस्ति पत्र, विजेताओं को आर्कषक ट्राफियां एवं नकद पुरस्कार दिए जाएगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रावास में बनाया गया है कुश्ती का अखाड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुश्ती दंगल की तैयारियों को अंतिम रूप देते कार्यकर्ता।