






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव तोलियासर में देर रात सड़क पर एक अधेड़ घायलावस्था में मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार तोलियासर बस स्टैंड पर रात करीब 1 बजे एक घायल को देखकर एक ग्रामीण ने सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित को सूचना देने दी। गिरधारी सिंह मौके पर पहुंचे तो अधेड़ के नाक चेहरे, आंख, कान व पसलियों में चोटे आयी हुई थी। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस द्वारा घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया व यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। घायल ने कराहते हुए अपने भाई व बेटे द्वारा पीटा जाना बताया व अपना नाम माडु बताते हुए किसी गौशाला में कार्य करने की जानकारी। हालांकि उसकी पहचान व पुख्ता जानकारी शुक्रवार को हो सकेगी।




