May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2022। क्षेत्र में सफाई कार्मिक समस्याओं से पीड़ित हैं और उनकी समस्या को राज्य सफाई आयोग तक पहुंचाया गया शनिवार को। राज्य सफाई आयोग के सदस्य ओमप्रकाश लोहिया के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर एडवोकेट पुखराज तेजी की अगुवाई में स्वागत किया गया और पार्षद मघराज तेजी ने पत्र देकर सफाई कार्मिको के प्रमोशन ओर एरियर भुगतान की मांग की। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव गोल्डन तंवर ने सफाई कार्मिको को भी आरजीएसएच की सुविधा देने की मांग की। इस दौरान यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष किशन वाल्मीकि, उपाध्यक्ष कृष्णा चांवरिया, सुभाष जावा, ओमप्रकाश तेजी, मनीष तेजी, कमल घारू, विशाल तेजी, विशाल वाल्मीकि, बजरंग तेजी, रोहित चांवरिया, सुरेंद्र तेजी, विकि लोहरा आदि ने अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफाई आयोग सदस्य का किया गया अभिनंदन।