






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2024। परिवार के दायित्व पूरे करने के साथ अगली पीढ़ी में संस्कारों का संवर्धन करने व राष्ट्र के प्रति चेतना का जागरण करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में मातृशक्ति संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने ये जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को आड़सर बास के श्रीराम मंदिर में सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मातृशक्ति संयोजिका पद पर मिनाक्षी डागा व सहसंयोजिका पद पर मीना मोरवानी को संगठन का दायित्व दिया गया है। सत्संग प्रमुख भगवती पारीक व सहसत्संग प्रमुख सुमन मोदी, तथा सेवा प्रमुख ममता देवी सोनी को नियुक्त किया गया है। दुगड़ ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन की रीति नीति के बारे में जानकारी दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा कार्य करने की बात कही। इस दौरान महिलाओं व बहनों को संगठन से जोड़ने तथा साप्ताहिक व मासिक बैठक रखने की चर्चा की गई। बैठक में बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया, नगर मंत्री मनीष नौलखा, दुर्गा वाहिनी संयोजिका लक्ष्मी सुथार, छात्रा प्रमुख भाग्यश्री सोनी सहित अनेक मातृशक्ति बहने शामिल हुई। प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने सभी का आभार जताते हुए संगठन में सक्रिय रह कर सभी बहनों को कार्य करने की प्रेरणा दी।




