May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-23 at 08.46.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा संघ के संस्थापक पूज्य तनसिंहजी की 102वीं जयंती का समारोह 25 जनवरी को क्षेत्र के गांव धर्मास में आयोजित किया जाएगा।
गुरूवार को संपर्क टोली गांव बरजांगसर, केऊ, जाखासर पुराना, जाखासर नया, रानासर, कुनपालसर, बाडेला, सोनियासर ऊंचाइडा़, सोनियासर शिवदानसिंह पहुंची और क्षत्रिय समाज के परिवारों के मौजिजों से सपंर्क कर परिवार सहित समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। टोली में रणजीत सिंह ईंदपालसर, भंवर सिंह मिंगसरिया, भागीरथ सिंह धर्मास, हरि सिंह गुसांईसर, अजित सिंह हिरावतान सहित अनेक युवा सक्रिय रहें।
धर्मास पहुंचा दल, तैयारी प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने गुरूवार शाम को धर्मास पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण व व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियां सदस्य कार्यकर्ताओं को सौंपी। इस दौरान यहां पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, मांगूसिंह जोधासर, संघ के प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुंदलसर सहयोगी टीम के साथ मौजूद रहें और टीम ने आयोजन व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए हर घर तक संपर्क का प्रयास करने के निर्देश दिए गए। समारोह के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा पर विचार किया गया। शेखावत ने समाज की युवा शक्ति से एकजुट होकर समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघ सदस्यों ने धर्मास में आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं संबंधी रूपरेखा पर चर्चा की।