May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2024। आस पास की बड़ी खबर जसरासर थाना क्षेत्र से आई है। गांव बादनूं निवासी 30 वर्षीय पूजा पत्नी अन्नाराम नायक व बादनूं निवासी 30 वर्षीय रामलाल पुत्र गोपालराम मेघवाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जसरासर थाने के एएसआई रामवतार के अनुसार दोनों की ढाणी बादनूं गांव की रोही में आस पास ही है। जहां से सोमवार रात से दोनों गायब थे। मंगलवार को पास के धोरे पर दोनों मृत मिले। दोनों शव बराबर पड़े मिले और पास में जहर की शीशियां मिली। पुलिस के अनुसार दोनों मृतक विवाहित थे और दोनों के दो दो बच्चे भी है। दोनों का आपस में मिलना जुलना था। पुलिस ने मृतका के पिता छोटूराम पुत्र मनसुखराम नायक निवासी सारोटिया, सुजानगढ़ की रिपोर्ट पर मर्ग दज कर ली व मामले की जांच थानाधिकारी संदीप कुमार ने प्रारंभ कर दी है।