May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-04 at 2.13.59 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2023। करंट लगने से एक युवक की मौत की खबर क्षेत्र के गांव आडसर से आई है। गांव में चल रहे एक निर्माण कार्य पर काम कर रहें श्रमिक युवक करंट की चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप बस्ती, श्रीडूंगरगढ़ निवासी वर्षीय शाहरुख की अकाल मौत हो गई है। मृतक की आयु 18 वर्ष बताई जा रही है। आडसर में एक मकान के निर्माण कार्य पर युवक ने तराई करने के लिए मोटर चलाई और करंट की चपेट में आ गया। युवक को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया है जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों को सूचित किया गया है व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।