






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2021। काेराेना का फैलाव जिले में जाेराे पर है एवं मंगलवार काे पहली रिपाेर्ट में 464 नए काेराेना राेगियाें की संख्या के बाद सभी हतप्रभ है। मंगलवार सुबह जारी इस रिपाेर्ट में बीकानेर जाकर सैम्पल देने वाले कस्बे के लाेग भाी संक्रमित पाए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रिपाेर्ट में दाे जनें श्रीडूंगरगढ़ के निवासी है। एक ताे 31 वर्षीय पुरूष एवं दुसरी 28 वर्षीय महिला, इन दाेनाे ने बीकानेर सैम्पल दिया था एवं दाेनाे अभी बीकानेर में एक निजी चिकित्सालय में ही भर्ती है। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र से साेमवार काे हुए सैम्पलाें की रिपाेर्ट आज शाम तक या बुधवार सुबह तक आने की संभावना है। मंगलवार सुबह आई रिपाेर्ट में कस्बे के निकटवर्ती गांव कालू, नापासर, सींथल में भी बडी संखया में काेराेना संक्रमित मिले है।




