






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2022। गांव कोटासर के बस स्टैंड पर नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को शेरुणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी रामचन्द्र ढाका ने बताया कि कोटासर निवासी आरोपी बजरंग सिंह बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में बीकानेर जेल भेज दिया गया है। बता देवें गत दिनों दुसारणा पींपासरिया निवासी नाबालिग छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी और इसी दौरान आरोपी ने उसका रास्ता रोक कर उसके कपड़े फाड़ दिए व अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया।




