May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2025। सीओ निकेत पारीक ने एक दुष्कर्म के मामले में जांच करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया व कोर्ट ने युवक को जेल भेज दिया है।
5 अक्टूबर 2025 को दर्ज मामले में सीओ निकेत पारीक ने जांच करते हुए बताया कि युवक श्रीडूंगरगढ़ के एक होटल में युवती से मिला। युवती ने जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया और पारीक ने वृंदावन निवासी 26 वर्षीय हर्षित पुत्र धर्मवीर शर्मा को गुरूवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया व कोर्ट ने आरोपी को जेसी कर जेल भेज दिया है।
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 22 वर्षीय युवती अपनी कॉलेज की सहेली के साथ चाय पीने एक होटल पर रूकी। यहां पहले से बैठे आरोपी युवक को सहेली ने अपना भाई बताया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई और होटल के कमरे ले जाकर युवक ने उसके अश्लील फोटो वीडियो बनाए। इन्हें वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल किया व कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने विवाह का दबाव बनाया व मना करने पर युवती के फोटो वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को दी थी। सीओ ने जांच करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर जेल पहुंचाया है।